नारनौल। पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सोनिका ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी के तहत योगेश यादव और अंजलि की आपसी सहमति से तलाक की याचिका मंजूर कर ली। दोनों ने 13 अप्रैल 2026 को याचिका दायर की थी। वे 30 मार्च 2025 से अलग रह रहे थे। दोनों ने स्वभाव में असमानता के कारण साथ रहने में असमर्थता जताई। छह माह की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद न्यायालय ने विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने के आदेश दिए। दोनों ने संयुक्त बयान में अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करने और सभी दावों का निपटारा होने की पुष्टि की। संवाद