रेवाड़ी-अटेली वाया जोधपुर नेशनल हाईवे पर बजाड़ मोड से आगे शनिवार रात में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहचान नहीं होने के कारण शव को नारनौल के शव गृह में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर घायल व्यक्ति को अटेली अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अटेली थाने से सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए शव को नारनौल शव गृह में रखवाया गया है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की आयु 45 से 50 वर्ष के बीच में है। संवाद