फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के खानपुर के पास वीरवार शाम को एक वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में खातोली जाट निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह सिलाई का कार्य करता है। वीरवार को उसका भाई देवेंद्र मंढाणा में एक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। घर लौटते समय खानपुर के पास अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगाें ने गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। परिजन नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें