फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। डिगरोता रोड पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई, गांव नांवां निवासी भागेंद्र ने बताया कि उसका ताऊ का बेटा रविंद्र सिंह मेहनत-मजदूरी करता था। रविवार रात करीब 10 बजे वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान सतनाली से डिगरोता रोड पर अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रविंद्र की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर भागेंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल रविंद्र को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविंद्र के भाई भागेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि रविंद्र सिंह अपने पीछे सात साल के बेटे को छोड़ गया है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें