फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कन्या के जन्म पर किया कुआं पूजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- कनीना में  नवजात कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करने वाले परिजन को सम्मानित करते अत
विज्ञापन
कनीना। कनीना मंडी निवासी धनीराम के परिवार में नवजात कन्या तनवी के जन्म पर कुआं पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी नेताजी अतरलाल एडवोकेट ने कन्या की माता सरिता देवी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अतरलाल ने कहा कि परिवार ने कन्या का कुआं पूजन कर समाज को बेटा-बेटी की समानता का सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटियों की परवरिश और शिक्षा में भेदभाव न करें तथा उन्हें बेटों के समान आगे बढ़ने के अवसर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें