फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 अगस्त समारोह के लिए प्रस्तुतियां फाइनल

विज्ञापन
फोटो 6सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।स्रोत:प्रशासन - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय आईटीआई मैदान में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव की अध्यक्षता में सांस्कृतिक टीमों का अंतिम चयन किया गया। उपायुक्त अनुपमा अंजली की ओर से गठित चयन समिति के सामने विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कार्यक्रमों और लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। एसडीएम ने कहा कि प्रस्तुतियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और भारतीय संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए। चयनित टीमें 13 अगस्त को आईटीआई मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास करेंगी। इसके बाद 15 अगस्त को मुख्य समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें