फोटो 2आकोली गांव में ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते पुलिस कर्मी।स्रोत प्रवक्ता
नांगल चौधरी। समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान नशा मुक्त भारत पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। निरीक्षक शारदा और टीम ने गांव आकोली में ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाने के उपरांत नशे को कभी भी हाथ न लगाने की शपथ दिलाई। संवाद