फोटो नंबर- 11शिविर का निरीक्षण करते जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा। स्रोत : प्रशासन
नारनौल। नांगल चौधरी के बीडीपीओ कार्यालय और एससी चौपाल में सेवा सेतु शिविर लगाया गया। अभियान के तहत जिले में अब तक 23 शिविर हो चुके हैं, जिनमें 2 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन और शिकायतें दर्ज कराईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना और पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए भी आवेदन किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से नजदीकी शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। 4 अक्टूबर को तीन और 5 अक्टूबर को एक शिविर आयोजित होगा। संवाद