फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्याम कॉलोनी के लोगों ने विशेष समुदाय के शव को दफनाने से रोका

Tue, 19 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की श्याम कॉलोनी के पास विशेष समुदाय के व्यक्ति के शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। दफनाने की सूचना जैसे ही आसपास के कॉलोनीवासियों को लगी, वह एकत्रित हो गए और विरोध करने लग गए। इसके बाद मृतक को दफनाने के लिए महेंद्रगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला डोलिया की सिल्ली निवासी एक शख्स बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसकी वजह से उनके परिजन सोमवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे श्याम कॉलोनी के पास दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इस बात की जैसे ही श्याम कॉलोनी वासियों को सूचना मिली तो भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने यह कहते हुए विरोध करना शुरू कर दिया कि यहां पर कब्रिस्तान नहीं है। कॉलोनी वासियों के विरोध करने पर विशेष समुदाय के लोग वापस घर चले गए। इसके बाद परिजन महेंद्रगढ़ में स्थित ईदगाह कॉलोनी में दफनाने के लिए चले गए। नारनौल शहर में कोई कब्रिस्तान नहीं है, जिसकी वजह से वह अलग-अलग जगह पर शव दफनाते रहते हैं। ऐसा मामला पहले भी शहर में हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें