फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के लोग कांग्रेस से दुखी, उन्हें दिशा देने की जरूरत: दिग्विजय सिंह चौटाला

विज्ञापन
इनसो के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला एवं अन्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के लोग कांग्रेस राज से दुखी हैं और उनको केवल दिशा दिखाने की जरूरत है। इसलिए वहां की जनता को दिशा प्रदान करने के लिए इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा जयपुर में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इस दिवस को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आप सबको अपनी ताकत लगानी है। यह विचार जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार सायं को निजामपुर रोड स्थित न्यू सिटी मैरिज पैलेस में आयोजत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने की।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 20 साल पहले डा. अजय सिंह चौटाला ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इनसो की नींव रखी थी और उनका लगाया हुआ पौधा अब वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि यह इनसो के संघर्ष का ही परिणाम रहा कि कॉलेज में छात्र संघ पर बंसीलाल द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद हमने ही यह चुनाव खुलवाए थे। उन्होंने कहा कि जब वह हिसार में कॉलेज चुनाव के लिए आंदोलन करते थे, तब लोग उन पर हंसते थे कि यह कभी नहीं होगा, लेकिन हमारे संघर्ष के आगे सरकार झुकी और प्रदेश के कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संगठन के चुनाव शुरू करवाए गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान से हमारे प्रदेश के सात जिले और 17 विधानसभाओं से सीमाएं जुड़ती हैं। राजस्थान का और हमारा आपसी प्रेम एवं भाईचारा रहा है। चौधरी देवीलाल ने राजनीति के जरिए राजस्थान के लोगों की सेवा की और वहां कई जगहों से चुनाव लड़े। डॉ. अजय सिंह चौटाला भी दो बार राजस्थान से विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि इनसो की मजबूती के बल ही दुष्यंत चौटाला प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बने हैं और अब वह प्रदेश की जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने शहर की सरकार की चेयरपर्सन बनने पर कमलेश सैनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जयपुर में इनसो का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इसमें भाग लेने का आज वह यहां निमंत्रण देने आए हैं। सम्मेलन के बाद दिग्विजय सिंह ने नगर पार्षद संदीप भांखर के कार्यालय पहुंचे और उन्हें जीत की बधताई दी। इस मौके पर पार्षद कपिल यादव, संजय यादव, अमित एडवोकेट, सुशील एडवोकेट, अनूप यादव व नरेश जांगड़ा आदि मौजूद थे।
इस मौके जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव व चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव मंजू चौधरी, प्रदेश महासचिव राव रमेश पालड़ी, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जाट सभा के प्रधान विजयपाल एडवोकेट, युवा जिलाध्यक्ष अभय गुर्जर, हलका अध्यक्ष सुरेंद्र पटीकरा, संजीव तंवर, बेदू राता, हजारी लाल लंबौरा, इनसो के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा, वरिष्ठ नेता राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : इनसो के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला एवं अन्य। फोटो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें