गांव डेरोली अहीर में रास्ते में भरे कीचड़ से परेशान लोग विरोध जताते हुए।
- फोटो : Narnol
सीहमा। गांव डेरोली अहीर में सफाई न होने और धंसे हुए नाले को दुरुस्त नहीं करने के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
गांव की नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के चलते नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इससे मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं। बदबू से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रहा है। ग्रामीण राय सिंह, राम भगत, वेद प्रकाश शास्त्री, राजेंद्र पंच, राज कुमार, सतपाल, सुरेंद्र, धर्मपाल व राजेश ने बताया कि गांव की फिरनी में गत 6 माह से सड़क का नाला बीच रास्ते धंसा पड़ा है। इसके करण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आए दिन राहगीर, घास लाने वाली महिलाएं गंदे कीचड़ से गुजरने व उसमें गिरकर घायल होती हैं। ग्रामीण रामौतार, वेद प्रकाश, विकास, यशवीर, सुनील, राजपाल ने बताया कि गत माह बीच रास्ते भरे कीचड़ में गिरकर गांव के दो युवक सुरेंद्र व संदीप घायल हो चुके है। इसके चलते अब इनके दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सीवरेज व्यवस्था को लेकर ग्राम सचिव व बीड़ीपीओ प्रशासक सीहमा के खिलाफ रास्ते में भरे कीचड़ में उतरकर प्रदर्शन किया और नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा की एक सप्ताह में गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नही की गई तथा सीवरेज बंद कार्य शुरू नही किया गया तो उपायुक्त व राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के नाम एक ज्ञापन ग्राम सचिव डेरोली अहीर व बीड़ीपीओ प्रशासक सीहमा के खिलाफ दिया जाएगा।
ग्राम सचिव नरेश कुमार ने बताया कि उनकी जानकारी में समस्या आ गई है एक सप्ताह के अंदर अंदर समस्या को दूर कर दिया जाएगा।