फोटो 21 उनिंदा गांव में सड़क किनारे जमा गंदा पानी।संवाद
मंडी अटेली। दिल्ली झुंझुनू नेशनल हाईवे पर बसे गांव उंनिदा में काफी समय से घरों से निकलने वाला गंदा पानी परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क किनारे जमा है। गंदे पानी से मक्खी-मच्छर उत्पन्न होने के कारण गंभीर बीमारियों का भी अंदेशा बना रहता है लेकिन पीडब्ल्यूडी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा। ग्रामीण राजकुमार, बाबूलाल, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हरि सिंह, राजेश कुमार, होशियार सिंह, परमजीत, विकास आदि ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा है कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि नागरिकों को परेशानी से निजात मिल सके। संवाद