फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोग आए, कुर्सियां खाली देखी और चले गए

Tue, 23 Jul 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर की अनिश्चितकालीन हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते प्रतिदिन चार करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी आमजन रजिस्ट्री, जमाबंदी व नकल बनवाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। केंद्रों पर लोग अपने काम करवाने के लिए आए, लेकिन कुर्सियां खाली पड़ी देखकर वापस लौट गए। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिले लेने के लिए विद्यार्थी दस्तावेज बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे है।
जिला प्रधान प्रवीन सैनी ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की राज्य कार्यकारिणी की पंचकूला में मुख्यमंत्री के ओएसडी से पांच दौर की बातचीत के बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई सहमती नहीं बनी है। सोमवार को नांगल चौधरी विधायक व सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को धरने पर कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह पहुंचकर ऑपरेटरों को बताया कि 24 जुलाई को अजय तोमर आईएएस डायरेक्टर आईटी से फिर वार्ता होगी। तब तक हड़ताल पर डटे रहें।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते यह कार्य प्रभावित
जिले में 99 कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर पर रहने के कारण जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 910 जमीनों की रजिस्ट्री, 790 रिहायशी प्रमाण पत्र, 600 जाति प्रमाण पत्र, 980 इंतकाल, 1020 जमाबंदी, फर्द, 610 वाहन रजिस्ट्रेशन, 560 ड्राइविंग लाइसेंस के काम नहीं हो सके। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17 कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 कंप्यूटर ऑपरेटर, अटेली के तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर, नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। कंप्यूटर हड़ताल पर होने के कारण 5वें दिन जिले में करीब 18.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।
जमीन की रजिस्ट्री बनवाने के लिए गया था। वहां पर पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर गए हुए है, जिसके कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऑपरेटरों की आठ दिन से चल रही हड़ताल के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
-मधु यादव, महेंद्रगढ़
रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लघु सचिवालय में अंत्योदय सरल केंद्र में गया था। सरल केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण उसका रिहायशी प्रमाण पत्र नहीं बना। इसके कारण उसका आईटीआई में दाखिला लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-शिवम जांगड़ा, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:64- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल

फोटो संख्या:64- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल

फोटो संख्या:64- कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने के कारण लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अंत्योदय सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें