फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता सभी पार्टियों से त्रस्त : डॉ. मनीष

Wed, 25 Sep 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने मंगलवार को सतनाली क्षेत्र के 18 गांवों का दौरा किया। प्रत्येक गांव में डॉ. मनीष यादव को ग्रामीणों का समर्थन मिला। डॉ. मनीष ने कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है। अब वह बदलाव चाहती है। इस बार हरियाणा की जनता के सामने पहली बार अरविंद केजरीवाल पार्टी को लेकर उतरे हैं। अब हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। प्रदेश की जनता ने पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को करीब से देखा है। इन कामों को देखकर जनता इस बार बदलाव के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीब लोगों की पार्टी है। अच्छे अस्पताल, अच्छे स्कूल व 100 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें