फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट करने के लिए लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 19 Mar 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66-कनीना में आधार कार्ड अपडेट के लिए लगी लाइन--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल कार्यालय में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए लोग आए दिन परेशानी उठा रहे हैं। आधार कार्ड अपडेट करने वाले कर्मचारी विकास ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आधार कार्ड अपडेट करने वाला व्यक्ति मनमानी कर रहा है। वह अपने जान पहचान वाले लोगों को प्रमुखता दे रहा है, लेकिन आमजन 3 से 4 दिन चक्कर लगा रहे हैं तब जाकर उनका कार्य हो रहा है।
आधार कार्ड में आई हुई विसंगतियों को दूर करने वाले हरीश कुमार सीहोर, जगत सिंह ढाना, मनोज कुमार गुढा, करण सिंह, संजय सिंह धनौंदा, नवीन कुमार धनौंदा, प्रताप सिंह रामबास, ममता देवी खरखड़ाबास, रेखा देवी खरखड़ाबास, नरेंद्र सीहोर, आदित्य गुढा, नितिन गुढा, नरेंद्र धनौंदा, मुकेश कुमार धनौंदा ने बताया कि बायोमेट्रिक को अपडेट करवाने के लिए 10 दिन से लगातार कनीना उपमंडल कार्यालय में धक्के खा रहे हैं। यहां लोगों ने बताया कि अपना कार्य छोड़कर व किराया लगाकर कनीना आते हैं। उनके आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट हो जाए। इतना करने के बावजूद भी उनको सारे दिन धूप में बैठना पड़ता है और शाम को अपने घर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे वह लोग बड़े परेशान हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका कनीना में भी आधार कार्ड अपडेट करने की मशीन है और उपमंडल कार्यालय में भी आधार कार्ड अपडेट करने की मशीन है। संबंधित अधिकारी को इसके बारे में सूचना देकर तुरंत ठीक करवाया जाएगा और किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार एसडीएम, कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें