फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाईपास पर डिवाइडर बना देने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Fri, 09 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सिंघाना रोड से निजामपुर रोड की तरफ जाने वाले बाईपास पर रातों रात डिवाइडर बना दिए जाने के विरोध में वीरवार को मोहल्ला दया नगर के लोगों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। जाम सुबह साढे 9 बजे से 10 बजे तक चला, जिसके कारण बाइपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और अपनी मांग शांति पूर्ण तरीके से प्रशासन के सम्मुख रखने की बात कही। जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि शहर के सिंघाना रोड को निजामपुर रोड से जोड़ने के लिए पुराना बाईपास बना हुआ है। इस बाईपास को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते यहां पर फोर लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के तहत यहां पर दया नगर से खालडा की पहाड़ी की ओर जाने के लिए लोग इस बाईपास काे पार कर जाते हैं, लेकिन इस रास्ते के बीचों-बीच बाईपास पर रात के समय निर्माण कार्य कर रही कंपनी के लोगों ने डिवाइडर बना दिया।
उन्होंने कहा कि इस डिवाइडर के बना देने से अब लोग दूसरी तरफ अपना वाहन नहीं ले जा सकते हैं, जबकि इस रास्ते पर बने बाइपास में पहले डिवाइडर के बीच में रास्ता छोड़ा हुआ था और लोग उस रास्ते से आते-जाते थे। लोगों ने कहा कि यह रास्ता सैंकड़ों साल पुराना है। इसी मार्ग से लोग बालाजी मंदिर रघुनाथपुरा, नंदी गोशाला व अपने खेतों की ओर जाने के लिए प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी रास्ते से नगर परिषद के कूड़े के टेंपो भी डंपिंग स्टेशन तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब डिवाइडर बन जाने के कारण लोगों को करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर घूम कर जाना होगा। इससे डंपिंग यार्ड में जाने वाले चालकों के अलावा शहर से बालाजी मंदिर रघुनाथपुरा की ओर जाने वाले लोगों को भी परेशानी होगी। वहीं इसके बाद दया नगर के लोग राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव से भी मिलने के लिए गए और उन्होंने मंत्री के सामने भी अपनी समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें