फोटो संख्या: 51 लघुसचिवालय में लाेगो की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता---संवाद
महेंद्रगढ़। समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करना है। यहां पर आने वाले नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिले में आने वाली 78 फीसदी शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता मंगलवार को महेंद्रगढ़ में कैंप कार्यालय व समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रही थीं। क्षेत्र के 60 नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रखीं।
समाधान शिविर में आए गांव सोहला निवासी सचिन ने उपायुक्त के समक्ष फैमिली आईडी में इनकम कम करने को लेकर शिकायत दी। इस पर एडीसी ने मौके पर ही फैमिली आईडी में इनकम को नियमानुसार सही कर दिया। खैरोली गांव के निवासी जयपाल की मौके पर ही पेंशन बनाई। उन्हें बताया गया कि जल्द ही उनके खाते में पेंशन शुरू हो जाएगी। गांव खातीवास की दिव्या की माता सुशीला देवी की मौके पर ही पेंशन बनाई गई। गांव बारडा से महेंद्र की भी मौके पर ही फैमिली आईडी में बैंक डिटेल ठीक की गई।
इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ. बलजीत,पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ कृष्ण कुमार, बिजली विभाग से एसडीओ हनुमान, एसईपीओ मोहनलाल, एसईपीओ प्रवीन, श्रम विभाग से सुरेंद्र लांबा, लिपिक प्रदीप, डीसी पीए सुनील जांगड़ा मौजूद रहे।