नारनौल। सदर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा राहगीर घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव सेका के मनोज मंढ़ाणा गांव के पास में चाय-पानी की रेहड़ी लगाता है। 24 दिसंबर को रात 9:30 वह और गांव का ही संजय पैदल-पैदल अपने घर पर आ रहे थे। गांव में पहुंचने से थोड़ी पहले नहर के पास एक बाइक के चालक ने तेज गति से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे मनोज के सिर व पैर में चोट लग गई और बाइक सवार अपनी बाइक लेकर भाग गया।