फोटो संख्या:68- सतनाली में पटवार घर में काली पट्टी बांधकर कार्य करते पटवारी- संवाद
महेंद्रगढ़/सतनाली। पटवारियों ने मांग को लेकर महेंद्रगढ़ व सतनाली में काली पट्टी बांधकर रोष जताया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 16 पटवारी कार्यरत है। सरकार की ओर से महेंद्रगढ़ जिला भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की गई थी। इसको लेकर पटवारियों में रोष है। पटवारियों में महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र में 39 सर्कल है। जिसमें से 23 अतिरिक्त सर्कल का कार्य बंद कर दिया है। महेंद्रगढ़ व सतनाली में करीब 105 गांव है। कार्य बंद होने के कारण सतनाली व महेंद्रगढ़ के करीब 50 से 80 गांव के ग्रामीणों को परेशानी होगी। इन गांवों के करीब तीन से चार हजार ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।