फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटवारियों ने तीन दिन बढ़ाई हड़ताल, 30 हजार लोगों के अटके कार्य

Fri, 05 Jan 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिनों से पटवारियों की चल रही हड़ताल के चलते 30 हजार से अधिक लोगों के कार्य अटक गए हैं। साथ ही पिछले तीन दिनों में सरकार को भी करीब 3 करोड़ रुपये के राजस्व का फटका लग चुका है। वहीं अब आगामी 10 जनवरी तक हड़ताल की घोषणा कर दी है जिसके कारण लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के तहत पटवारी व कानूनगो तीन दिनों से हड़ताल पर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील कार्यालय में लोग अपने कार्याें को लेकर दिनभर चक्कर लगाते रहे। जिले में 20 हजार लोगों के प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया लंबित चल रही है। इनमें से करीब तीन हजार लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, करीब 10 हजार लोगों के नकल सत्यापन, इंतकाल, एक हजार लोगों के लोन चढ़ाने व उतारने सहित अन्य किसी भी प्रकार के कार्य नहीं हो पाए। पटवारी व कानूनगो की तीन दिन की हड़ताल पर करीब तीन करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान भी प्रदेश सरकार को हो चुका है।
लोगों का कहना है कि पटवारी हड़ताल पर होने से उनके किसी भी प्रकार के काम नहीं हो पाए। जमाबंदी, इंतकाल व नकल जैसे दस्तावेजों पर पटवारी के हस्ताक्षरों के लिए दर-दर भटकते रहे। इसके जिलाभर के युवाओं को विभिन्न भर्तीयों के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के कार्य कटने से परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 55 पटवारी, 11 काननूगो तथा पांच कार्यालय कानूनगो कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन में वेतन विसंगतियाें को दूर करवाना है।
विज्ञापन


वह अपनी जमीन की फर्द को लेकर पटवारी के पास आया था, लेकिन पटवारियों की हड़ताल पर होने की वजह से उनका कार्य रुक गया है। अब पता चला की पटवारियों ने हड़ताल तीन दिन ओर बढ़ा दी गई है।
-पवन मालड़ा।
वह रिहायशी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके लिए पटवारी के हस्ताक्षर होने है। पटवारी हड़ताल पर होने से उनका कार्य रूक गया है। जब तक पटवारी हड़ताल खत्म नहीं करते तब तक प्रशासन का उनकी जगह अलग से लगाना चाहिए।
-महेश, नांगल सिरोही।
वह रिहायशी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र बनवाने के आया था। यहां पर आकर पता चला की पटवारी हड़ताल पर चल रहे है। अब पटवारियाें ने तीन दिन की हड़ताल ओर बढ़ा दी गई है। पटवारी के हस्ताक्षर नहीं होने स उसका कार्य रुक गया है।
-दिनेश ढाढोत।
वह नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना था। आवेदन के समय ईडब्ल्यूएस बनवाना था। पटवारी हड़ताल पर होने से उसका कार्य नहीं हुआ है। लोगों की परेशानी का देखते हुए प्रशासन को जब तक पटवारी हड़ताल पर रहेंगे तब तक उनकी जगह पर दूसरे अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

-नवीन कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें