महेंद्रगढ़। दी रेवेन्यू पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर जिलाभर के पटवारी व कानूनगो बुधवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। जिला प्रधान सुनील तंवर ने बताया राजस्व पटवारियों ने अपनी विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर दिसंबर 2022 में ही संघर्ष शुरू कर दिया था। बढ़ाए गए वेतनमान की विसंगतियां दूर करने को लेकर पटवारी व कानूनगो 4 जनवरी 2023 को हरियाणा भवन दिल्ली में एसोसिएशन के साथ बैठक आकी गई। राजस्व पटवारी का वेतनमान 25500 से बढ़ाने पर सहमति बनी थी। वर्ष 2023 में 24 जनवरी को जारी पत्र में 25500 से बढ़ाकर 32100 करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है।
परंतु इसी पत्र को 9 फरवरी को पून: टिप्पणी कॉलम में शब्द परिप्रेक्ष्य से लगाकर जारी किया गया जो कि न्यायोचित नहीं था। इस बारे में एसोसिएशन की ओर से एफसीआर को कई बार अवगत करवाया गया। अधिकारियों ने इसे गलत बताकर 1 जनवरी 2016 से नॉटोंली व 25 जनवरी 2023 से वास्तवित रूप से बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था। उसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी। उसके बाद से उनकी मांगाें को पूरा नहीं किया गया, जिसको लेकर 3 से 5 जनवरी को नारनौल स्थित लघु सचिवालय में धरने पर बैठेंगे, फिर भी सरकार उनकी मांगाें को पूरा नहीं करती है तो राज्य कार्यकारिणी की दिशा निर्देश पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में 55 पटवारी, 11 काननूगो व पांच कार्यालय कानूनगो कार्य कर रहे हैं। महेंद्रगढ़ तहसील में 15 पटवारी, तीन कानूनगो, एक कार्यालय कानूनगो, कनीना तहसील में 11 पटवारी, 2 कानूनगो, एक कार्यालय कानूनगो, नारनौल तहसील में 14 पटवारी, 2 कानूनगो, एक कार्यालय कानूनगो, मंडी अटेली तहसील में 6 पटवारी, एक कानूनगो, एक कार्यालय कानूनगो, नांगल चौधरी तहसील में 6 पटवारी, दो कानूनगो, एक कानूनगो तथा डीआरओ कार्यालय में दो पटवारी व एक कानूनगो कार्यरत है।
हड़ताल के कारण यह कार्य हो सकते हैं प्रभावित
इस दौरान रिहायशी प्रमाण पत्र, एससी व बीसी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस, जमाबंदी सत्यापित, नकल सत्यापित, इंतकाल, गिरदावरी, फील्ड बुक, मौका तस्दीक, लोगों के लोन चढ़ाने व उतारने सहित अन्य किसी भी प्रकार के कार्य नहीं किए जाऐंगे। ऐसे में अपने कार्याें के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।