फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यात्री बेबस...बसों की छत बैठकर किया सफर

Mon, 19 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10भतेरी देवी। गांव नौताना
विज्ञापन
नारनौल। रक्षाबंधन पर्व पर बसों में सफर करने के लिए महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे निशुल्क सफर कर सकेंगे। यह बस किराया केवल प्रदेश की सीमा तक लागू रहेगा। हरियाणा की सीमा के बाहर के गांव और शहर के लिए फ्री बस सेवा लागू नहीं हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बस स्टैंड पर जबरदस्त भीड़ रही। दोपहर 12 बजे के बाद महिलाएं व बच्चे जब बस स्टैंड पहुंचे तो पता चला कि वे प्रदेश की सीमा तक ही मुफ्त यात्रा कर सकेंगी तो उनके चेहरे की मुस्कान मायूसी में बदल गई। बस की कमी के कारण महिलाओं को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों ने बसों की छत पर बैठकर सफर किया।
नारनौल बस स्टैंड में रविवार को 139 बस ऑन रूट रहीं और 9 बस सीईटी की परीक्षा के बाबत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगाई गई थीं। दोपहर 12 बजे निशुल्क बस सेवा की घोषणा के बाद से तकरीबन एक से डेढ़ घंटे तक गिनी चुनी बस ही डिपो पर मौजूद थीं। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज और निजी बसों में नहीं मिली बैठने की जगह
रविवार को बस स्टैंड पर बसों की संख्या कम और यात्री अधिक होने से मारामारी बनी रही। आलम यह था कि यात्रियों को खड़े रहकर और बस की छत पर बैठकर सफर करना पड़ा। महिलाओं और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए बस के रूट की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई। आम तौर पर एक बस के रूट की संख्या 4 रहती हैं, लेकिन रविवार और सोमवार के लिए इसे बढ़ाकर 6 कर दिया गया। अधिक दूरी की बसों के रूट की संख्या में भी बदलाव किए गए हैं।
हरियाणा सीमा के बाहर निशुल्क सेवा लागू नहीं
हरियाणा रोडवेज द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बस सेवा केवल हरियाणा की सीमा में ही लागू है। जिला महेंद्रगढ़ तीन तरफ से राजस्थान से सटा हुआ है। स्थानीय लोगों की अधिकतर रिश्तेदारी हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य में भी हैं। इसलिए उन महिलाओं को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा, जिनका मायका राजस्थान में है। वैसे तो राजस्थान रोडवेज की तरफ से भी महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा दी जा रही है, लेकिन हरियाणा से राजस्थान जाने वाली महिलाओं को दो बार बस बदलनी पड़ रही है या फिर किराया देना पड़ रहा है।
हरियाणा रोडवेज के द्वारा रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस से सराहनीय कदम है। नारनौल बस स्टैंड पर करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाओं को भी खड़े होकर सफर करना पड़ा।
भतेरी देवी, नौताना
निशुल्क बस सेवा केवल हरियाणा की सीमा तक जारी है। जिन महिलाओं का मायका राजस्थान में है, उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि महिलाओं को केवल हरियाणा की सीमा तक ही फ्री सेवा मिल पाई और राजस्थान सीमा में घुसते ही उन्हें किराया देना पड़ा।
अंजना देवी, स्याना
रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार रात्रि 12 बजे तक महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी। 139 बस ऑन रूट हैं और 9 बस सीईटी की परीक्षा के लिए भेजी गई हैं। महिलाओं के अलावा 15 साल तक के बच्चे भी निशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह केवल हरियाणा सीमा तक ही लागू रहेगी। महिलाओं और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए बस के रूट संख्या भी बढ़ाई गई है।
राजेश कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज, नारनौल।
रविवार दोपहर 12 बजे से राजस्थान रोडवेज की ओर से भी महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। नारनौल की सीमा में घुसते ही महिलाओं से किराया लिया जा रहा है। साथ ही राजस्थान रोडवेज में केवल महिला के लिए ही मुफ्त सेवा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन

ज्योति चौहान, कार्यकारी यातायात निदेशक, जयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें