नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण बूथ नंबर 109 पर जिला मंत्री मनीष संघी के आवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त भारत अभियान, मोबाइल फ्रॉड पर रोक और शुद्ध गुड़ के महत्व सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। विकास अग्रवाल ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। यह समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को प्रोत्साहित करता है। संवाद