पूर्व नगर पार्षद व महेंद्रगढ़ जिले की महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सैनी को उनकी कार्यशैली व कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने उनको अपनी महिला प्रदेश भाजपा कार्य समिति में स्थान दिया है साथ ही भिवानी जैसे बड़े जिले का लक्ष्मी सैनी को प्रभारी भी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मी सैनी महेंद्रगढ़ जिले में महिलाओं में अच्छा प्रभाव रखती हैं। उनके प्रभाव की बदौलत महेंद्रगढ़ जिले की महिलाएं भारी संख्या में पार्टी से जुड़ कर कार्य कर रही है। लक्ष्मी सैनी नगर परिषद नारनौल से नगर परिषद की सदस्या भी रह चुकी है। लक्ष्मी सैनी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ,महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान,प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव व भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निष्ठा पूर्ण निर्वाहन करूंगी।