फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा पहुंची महेंद्रगढ़

Mon, 08 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ में महिला को संबो​धित करती सुनीता वर्मा--स्रोत-- स्व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला कांग्रेस संगठन का विस्तार करने के लिए मोहल्ला महायचान के रविदास मंदिर में जिला ऑब्जर्वर सुनीता वर्मा पहुंचीं। उन्होंने कहा की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की सोच कांग्रेस पार्टी की ही थी।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में तत्कालीन यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने लोकसभा और विधानसभा के लिए इस महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पास कराया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर इस बिल का जुमलों के साथ मजाक बना कर महिलाओं का अपमान किया है। हम प्रधानमंत्री से मांग करती हैं की महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू किया जाए ताकि राजनीतिक शक्ति के रूप में नारी के महत्व का सम्मान हो सके।
इस मौके पर डॉ. राज सुनेश यादव, कृष्णा देवी, मंजू देवी, सरिता यादव, मुकेश देवी, रीना देवी, चित्रा देवी, रोशनी देवी, माया देवी, एडवोकेट सुनीता सिंह सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें