नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी बाठोठा में विद्यार्थियों व समस्त स्टाफ ने मुख्याध्यापक रामचंद्र के देखरेख में देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। धर्मपाल शर्मा ने कहा 14-15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश भारत का भारत और पाकिस्तान के रूप में धार्मिक आधार पर विभाजन हुआ था। इसके तहत लगभग 1.5 करोड़ लोगों का विस्थापन हुआ और लाखों लोगों की हिंसा में जान चली गई जो मानवीय इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में एक है। मुस्लिम लीग की ओर से भड़काई गई हिंसा के बाद देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए। संवाद