फोटो 06दीक्षांत समारोह में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र देते हुए। प्रवक्ता
मंडी अटेली। आईटीआई सुजापुर में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं को शिक्षा तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उन्हें जनसेवा के क्षेत्रों में भागीदारी करनी चाहिए। जब युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। डॉ. सिमरन चौहान ने कहा युवाओं को शिक्षा और संस्कारों का समन्वय करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित गीत व भाषण प्रस्तुत किए। संवाद