फोटो 20 पुलिस लाइन में जरनल परेड के दौरान मौजूद एसपी पूजा वशिष्ठ।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पुलिस लाइन नारनौल में जरनल परेड में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई, साथ ही एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की फिटनेस बहुत जरूरी है। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अगर मानसिक व शारीरिक तौर पर फिट रहेंगे तो अच्छा काम कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 ईआरवी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करें, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। संवाद