फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पंकज बने हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हुडा रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन नारनौल के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन प्रधान, उप-प्रधान व कोषाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापस लेने पर सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। इस प्रकार पंकज यादव प्रधान, रामअवतार सिंह डाडईया उप प्रधान, अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए। जबकि सचिव पद पर ब्रह्मदत्त, सह सचिव पद पर अजय गुप्ता तथा प्रैस सचिव पद पर महेंद्र सिंह व कार्यकारिणी के लिए पवन अरोड़ा, राजेश कुमार अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रमोद जैन पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रवींद्र सिंह यादव एडवोकेट व सह-चुनाव अधिकारी संतोख सिंह यादव ने बताया कि 18 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल लिए गए, जिसमें प्रधान पद के लिए पंकज यादव, राजवंती बडेसरा, रवि चौधरी ने नामांकन पत्र भरा। उप-प्रधान पद के लिए रामअवतार सिंह डाडईया पूर्व बीईओ व सुरेंद्र लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए भूप सिंह, अमित गुप्ता तथा सचिव पद, सह-सचिव पद, प्रैस सचिव पद के लिए केवल एक-एक नामांकन मिलने पर ब्रह्मदत को सचिव, अजय कुमार गुप्ता को सह सचिव, महेंद्र सिंह को प्रैस सचिव को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं रविवार सायं चार बजे तक नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन प्रधान पद की उम्मीदवार राजवंती बडेसरा व रवि चौधरी, उप-प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेंद्र लाल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भूप सिंह ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। इस तरह से सभी पदों के लिए निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें