नारनौल। चार लेबर कोड लागू करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर भी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जल कर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी में पूरी पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से जोरदार मांग की जाएगी कि ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर जलकर्मियों को नियमित किया जाए। संवाद