फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सार्वजनिक रास्ते को गांव कांटी की पंचायत ने कराया अतिक्रमणमुक्त

Sun, 25 Aug 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06अटेली में रास्ते से अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
मंडी अटेली। पिछले काफी वर्षों से अतिक्रमण की भेंट चढ़े सार्वजनिक रास्ते को गांव कांटी की पंचायत ने मुक्त कराया है। रास्ते को सुचारू करने पर ग्रामीणों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन

गांव कांटी सड़क मार्ग से पृथ्वीपुरा को जाने वाले कच्चे रास्ते पर लगभग छह-सात लोगों ने फसल उगाकर अवरुद्ध किया हुआ था। गांव की पंचायत ने सरपंच देवी सिंह के नेतृत्व में सरकारी पैमाइश कराकर निशानदेही की व कब्जा धारियां की सहमति से रास्ता साफ करने की बात रखी। उन्होंने भाईचारे की भावना दिखाते हुए रास्ते को साफ करने की सहमति जताई। देवी सिंह ने रास्ते में बुआई की गई बाजरे की फसल को बुलडोजर से कटवाकर श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में चारे के रूप में डलवाया, ताकि गोवंश को लाभ मिल सके। बताया जाता है कि यह रास्ता साढ़े 16 फीट चौड़ा व लगभग एक किलोमीटर लंबा है, जो काफी लंबे समय से बंद पड़ा था। यह रास्ता ढाणियों व खेतों से जुड़ा हुआ था, लेकिन बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें