फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत ने गुरुजनों को पगड़ी व टॉपर को मोबाइल देकर किया सम्मानित

Sun, 05 May 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम से गदगद ग्राम पंचायत नांगल माला ने अनूठी पहल करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों जयंती को मोबाइल देकर और सभी गुरुजनों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल प्रभारी अशोक कुमार हिंदी प्राध्यापक ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। वार्षिक परिणाम पर खुश होकर ग्राम पंचायत ने अध्यापकों को पगड़ी व छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। छात्र जयंती ने 500 में से 456 अंक लेकर स्कूल में प्रथम, नैंसी ने 442 अंक के साथ द्वितीय व गुरमीत ने 441 अंक के साथ स्कूल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सरपंच कृष्ण कुमार, एसएमसी प्रधान सुनील कुमार, पूर्व सरपंच अजय शर्मा, राजेंद्र पंच, रमेश कुमार, ग्यारसी लाल पंच, ओम शिव कौशिक, एसके भारद्वाज, जयसिंह, बलवान सिंह, सुनील शास्त्री सुरेंद्र, संजय कुमार, सुशीला फौगाट, रमेशचंद्र व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें