फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली मंडी अंडरपास कार्य को लेकर हुई पंचायत

Thu, 01 Feb 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
अटेली में अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
विज्ञापन
नारनौल। अंडरपास निर्माण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 56वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद तोबड़ा व संचालन अनार सिंह खरब ने किया। संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि धरना स्थल पर गांव तोबड़ा के ग्रामीणों की अटेली मंडी अंडरपास कार्य को लेकर पंचायत हुई है। इसमें आम सहमति से ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव तोबड़ा से लेकर श्मशान घाट तक के ग्राम पंचायत के 22 फुट चौड़ाई के रास्ते की सहमति प्रदान कर अधिकार पत्र जीएम व डीआरएम उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के नाम स्टेशन मास्टर अटेली मंडी को सौंपा। पंचायत में हाइट गेट को भी अंडरपास ब्लाक के पास ही लगाने की मांग की गई। तोबड़ा गांव की एकजुटता व आम सहमति ने बुधवार को अटेली मंडी अंडरपास कार्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। धरना स्थल की पंचायत में विनोद कौशिक, भगवत दयाल शर्मा, महीपाल सिंह खरब, सुनील पंच, रणजीत, ईश्वर, नवीन, रोहतास, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह, प्रकाश खरब, बिजेंद्र चेयरमैन, हनुमान शर्मा, घनश्याम जांगड़ा, अजीत, सुमेर सिंह, रघुवीर, धर्मपाल, मनजीत, गुलाब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें