फोटो नंबर-24नवरात्र को लेकर तेजादास आश्रम में यज्ञ करते महंत व आचार्य। स्रोत: प्रवक्ता
- फोटो : 1
नारनौल। शारदीय नवरात्र को लेकर ग्राम पटीकरा स्थित महंत तेजादास आश्रम, शाहपुर दोयम मार्ग पर 11 दिवसीय पंचकुंडीय नारियल महायज्ञ सोमवार को जारी रहा। वैदिक मंत्रोच्चार और मां भगवती के जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत नंदकिशोर दास महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर यज्ञ में आहुति डलवाई। संवाद