फोटो 17कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद विरांगना, मुख्य अतिथि।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। कारगिल विजय दिवस पर एक सिंघानिया विश्वविद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल मैदान का नाम रेजांगला खेल मैदान रखा गया और उसका लोकार्पण हुआ। समारोह में कारगिल और रेजांगला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की वीर वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एसपीएस कटेवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा सैनिक सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन राष्ट्रसेवा का उसका संकल्प और सैनिक का जज्बा जीवनभर उसके साथ रहता है। रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा हवलदार निहाल सिंह ने अपने युद्ध अनुभव साझा किए। हवलदार चंद्रभान सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संवाद