फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवयुग तरुण मंडल के संस्थापक की जयंती पर किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नव युग तरुण मंडल के सदस्यों ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सचिन कौशिक की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विजय पाल सिंह ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम कौशिक ने कहा कि सचिन कौशिक ने छात्र हितों और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। उनका मानना था कि युवाओं की जागरूकता से ही समाज का उत्थान संभव है। इसी उद्देश्य से उन्होंने 12 वर्ष पूर्व मंडल की स्थापना की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें