फोटो नंबर-07महावीर चौकी इंचार्ज रवि को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतकों के परिजन। संवाद
नारनौल। नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को महावीर चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने युवा साथी ग्रुप हरियाणा व उड़ान जनसेवा ट्रस्ट के सदस्यों को नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में 40 से कम उम्र के युवा तेजी से आ रहे हैं। नशे की लत के कारण न सिर्फ एक युवा बल्कि उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला बना देता है। संस्था के सभी सदस्यों ने अभियान में जिला प्रशासन की सहायता करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ संस्था के सदस्यों ने चौकी इंचार्ज को सम्मानित भी किया। इस मौके पर टिंकू, गौतम सैनी, आरती सैनी, रश्मि तिवारी, रेणु व अंशु यादव आदि मौजूद रहे। संवाद