फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की 307 घोषणाओं में 207 हुईं पूरी, 69 पर चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शासन काल में अब तक 307 घोषणाएं की जिनमें 207 पूरी हुईं जबकि 69 पर काम चल रहा है। 17 घोषणाओं पर अभी जिले में काम ही शुरू नहीं हुआ है। जिले के सबसे बड़े प्रोजेक्ट खुडाना आईएमटी के लिए जमीन अधिग्रहित नहीं हो पाई। ये हाल तब है जब मुख्यमंत्री खुद इस प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने 3 नवंबर 2021 को विशेष बैठक ली थी।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने आईएमटी खुडाना के लिए अधिकारियों को प्रथम फेज में गांव खुडाना, आदलपुर तथा खरकड़ा (आकोदा) के निजी भूमि मालिकों की जमीन का अधिग्रहण करने के आदेश दिए थे। आईएमटी से लेकर स्टेट हाईवे के बीच 60 मीटर चौड़े दो रोड बनाए जाने हैं। इन सड़कों में आने वाली पंचायती एवं निजी जमीन का भी अधिग्रहण करने के आदेश दिए थे। विकास और पंचायत विभाग को उस खंड की समीक्षा और जांच करने के लिए कहा गया था। इस बैठक के आठ महीने बीतने के बाद भी कोई प्रगति नजर नहीं आई।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 24 फरवरी 2019 को खुडाना में आईएमटी की आधारशिला रखी थी। इसके बाद से अब तक पंचायत की जमीन स्थानांतरित नहीं हो पाई। गांव खुडाना की पंचायत 971 एकड़ जमीन सरकार को डीसी रेट पर देने के प्रस्ताव कई बार भेजे चुके हैं। फरवरी 2022 में अंतिम बार दस लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पंचायत की जमीन देने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन उसके बाद भी जमीन नहीं ली जा सकी। संवाद
विज्ञापन

जमीन स्थानांतरित, स्टेडियम शुरू नहीं हुआ काम
मुख्यमंत्री ने 2015 में गांव नसीबपुर में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। सरकार ने 12.09 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी भी दे दी थी। छह वर्ष बाद पांच करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग के खाते में भेज दिए गए। गांव नसीबपुर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण छह वर्ष बाद स्पोर्ट्स अधिकारी ने उपायुक्त को नीरपुर में स्टेडियम बनाने के लिए पत्र लिखा था। 29 अप्रैल को इसकी जमीन ट्रांसफर हुई है। इस पर काम शुरू नहीं हो पाया। इसी प्रकार घोषणा को छह बाद नसीबपुर में शहीद स्मारक के लिए प्रस्तावित जमीन ट्रांसफर नहीं हो पाई है। यह स्मारक पर्यटन विभाग की ओर से बनाया जाना है। हालांकि पर्यटन विभाग के एससीएस पंचायत विभाग के एससीएस को जमीन ट्रांसफर के लिए लिख चुके हैं।
पुरानी कचहरी में नहीं बन पाया कांपलेक्स
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2015 में पुरानी कचहरी में कांपलेक्स की घोषणा की थी। पुरानी कचहरी की लगभग 17601 वर्ग यार्ड भूमि पर शापिंग कांपलेक्स बनाया जाना है। अभी तक इसकी जमीन नगर परिषद को ट्रांसफर तक नहीं की गई है। नगर परिषद को 35 हजार रुपये प्रति यार्ड यह जमीन खरीदनी थी लेकिन पर्याप्त बजट नहीं होने की वजह से नगर परिषद ने निदेशक को बजट के लिए लिखा था। उसके बाद आगे की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ये कार्य हैं लंबित
घोषणा कार्य
2015: नारनौल में खेल स्टेडियम।
2015: पुरानी कचहरी में शॉपिंग कांपलेक्स
2016 : महेंद्रगढ़ में कम्युनिटी सेंटर।
2016 : गांव जांट- पाली में रूरल डेवलपमेंट सेंटर।
2016 : शहीद स्मार्क को जीर्णोद्धार।
2019 : आईएमटी खुडाना।
2019: गांव बोचड़िया में पशु अस्पताल।
2019: गांव कमानिया में पशु अस्पताल।
2019: चितवन वाटिका में अंडरग्राउंड पार्किंग एवं इनडोर क्लब।
2019: नगर परिषद नारनौल का चार मंजिला नया भवन।
2019: नारनौल शहर में दो पार्क एवं व्यायामशाला।
2019: किलारोड पर राव बंसी सिंह पार्क का निर्माण।
2019: नारनौल में प्रस्तावित किसान भवन का निर्माण।
-
अधिकारियों को मुख्यमंत्री की लंबित घोषणाओं पर जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। आईएमटी खुडाना के लिए जल्द ही ई-भूमि पोर्टल पर किसानों की जमीन अपलोड करा दी जाएगी। जमीन खरीद का कार्य डीडीपीओ करते हैं। यह पद अभी खाली है। इसके लिए शासन को लिखा गया है।- डॉ. जयकृष्ण आभीर, उपायुक्त महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें