फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1538 पंजीकृत विद्यार्थियों में 1261 ने दी सुपर 100 लेवल 1 की परीक्षा

Wed, 07 Feb 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सुपर 100 बैच 2024-26 लेवल 1 की परीक्षा 6 फरवरी 2024 को संपन्न हुई। सुपर 100 प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है, ताकि वे जेईई, आईआईटी और एनईईटी (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इसके अलावा योजना छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग सुविधा भी प्रदान करती है।
विज्ञापन

सुपर 100 स्तर 1 के लिए प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी 2024 को 11.30 से 1.30 बजे के बीच जिले के पांच केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा व बीआरसी पवन भारद्वाज, खंड संसाधन समन्वयक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला गणित विशेषज्ञ ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई एवं सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले ही संबंधित केंद्रों पर उपस्थित हुए। जिले के 1,538 पंजीकृत विद्यार्थियों में 1,261 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली में 245, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में 288, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 249, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 238 और राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना परीक्षा केंद्र में 241 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।
परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे व प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रश्न पत्र में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 10 के गणित विषय से प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन


सुपर 100 बैच 2024-26 के लिए हरियाणा राज्य से कुल 38,875 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सुपर-100 बैच 2024-26 लेवल 1 की परीक्षा का परिणाम 15 मार्च को शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। सुपर-100 लेवल 1 की परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को होगी। लेवल 2 की परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी होगा और चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 मई से शुरू होगी।




राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था, उन्होंने यह परीक्षा दी। चयन होने पर वे छात्र-छात्राएं जो 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय चुनेंगे। उनको इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें