फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लेखा शाखा से वेतन संबंधित पत्राचार की मूल फाइल गायब, मामला दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल नारनौल लेखा शाखा से एक महत्वपूर्ण फाइल गायब हो गई। अस्पताल प्रशासन की तरफ से इसकी शिकायत शहर थाना में दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सिविल सर्जन नारनौल कार्यालय की लेखा शाखा में कार्यरत संदीप लिपिक व सुशील लिपिक ने उन्हें अवगत करवाया कि कार्यालय की लेखा शाखा से हरियाणा कौशल रोजगार निगम हरियाणा पंचकूला के अंतर्गत जिले में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन से संबंधित पत्राचार की मूल फाइल शाखा की टेबल की दराज में से गुम हो गई है। जिसे शाखा स्तर पर तलाश किया गया, लेकिन फाइल का पता नहीं लग पाया। उन्हें अंदेशा है कि उक्त फाइल किसी के द्वारा जानबूझकर कार्यालय के कार्य में बाधा डालने हेतु छुपाई गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें