फोटो संख्या:75- श्री रामलीला परिषद में स्थित बालाजी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद स्थित सिद्धपीठ बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। परिषद के पूर्व प्रधान अतुल दीवान ने बताया कि श्री रामलीला परिषद प्रांगण में मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ से मन को असीम शांति की प्राप्ति होती है। श्री राम प्रचार मंडल के सदस्यों के सहयोग से भजनों के संपुट लगाकर चौपाइयों से बाबा को रिझाया गया। इस अवसर पर सुधीर दीवान, रमेश कौशिक, अमित मिश्रा, रामचंद्र जांगड़ा, राजेश लावनिया, राजेंद्र पोपली, सतीश गौड़, अरविंद जांगड़ा, बसंत गोयल, नरेश चेयरमैन सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद