फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर लगाकर की वरिष्ठ नागरिकों की जांच की

Thu, 18 Jul 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 69 कनीना में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच करते आयुष चिकित्सक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। आयुष विभाग की ओर से बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर खेड़ी तलवाना में निशुल्क वृद्धावस्था स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर में 107 वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विस्तार से जानकारी दी गई। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ व वृद्धावस्था जनित रोगों से बचाव व उचित परामर्श देने के उद्देश्य से शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में समस्त 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में यह जांच शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आए प्रत्येक वृद्धजन को आयुष योग सहायक व योग प्रशिक्षक द्वारा सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें