फोटो 02 गो माता के लिए सवामनी का आयोजन करते मनीष व अन्य। स्रोत: ग्रुप
नारनौल। नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया ने उनकी माता ऊषा रानी की पुण्यतिथि के पर रविवार को श्री गो माता उपचार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सवामनी का आयोजन किया। इस मौके पर समाजसेवी मदन लाल गोगिया ने शहर वासियों से निवेदन किया कि हमें अपने पूर्वजों एवं परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि या अन्य किसी शुभ अवसर पर गो माता के लिए सवामनी का आयोजन अवश्य करना चाहिए। संवाद