नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय की मीटिंग हॉल में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में सार्वजनिक सुरक्षा और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की साप्ताहिक समन्वय बैठकें भविष्य में भी जारी रहेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर जनता के साथ सकारात्मक जुड़ाव रखें। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव, महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी और नगराधीश डॉ. मंगल सेन मौजूद रहे। संवाद