फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चिकित्सकों की हड़ताल के कारण ओपीडी रही बंद, दर-दर भटकते रहे लोग

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी बंद रही। जिसके कारण मरीजाें को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा। जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रही। कड़ाके की ठंड के बीच मरीज सुबह से ही ओपीडी के सामने खड़े रहे। जब उनको पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर तब मरीजों निजी अस्पतालों के हाथों लूटना पड़ा। चिकित्सकों के हड़ताल पार जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा में बुधवार को सरकारी अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी व एसडीएच के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इस दौरान सभी जगह ओपीडी सेवाएं बंद रही। जिसके कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिला और मरीज भटकते रहे। मरीजों ने कहा कि चिकित्सकों की हड़ताल के कारण समय पर उपचार नहीं मिला। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते जिले में 100 से अधिक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सरकारी अस्पताल के चिकित्सक बुधवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचार करवाने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल में बुधवार को ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें