फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ कर्म करने वाला ही मोक्ष को प्राप्त कर सकता है : शिवानंद

Thu, 06 Nov 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव धनौंदा में भंडारें में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित कृष्णानंद आश्रम में गुरु नानक देव जी की जयंती पर हवन और सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रह्मचारी स्वामी शिवानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को शुभ कर्म और धार्मिक आचरण के महत्व बताए। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि मानव जीवन अल्पकालिक है। यदि व्यक्ति इस छोटे से जीवन में शुभ कर्म करता है, तो वह मोक्ष प्राप्ति का अधिकारी बन सकता है। उन्होंने कहा कि शुभ कर्म करने वाला सदैव उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होता है। जबकि अशुभ कर्म करने वाला व्यक्ति 84 लाख योनियों में भटकता रहता है और अंततः दुखों का भोग करता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दीं और भजन-कीर्तन के साथ गुरु नानक देव के उपदेशों को आत्मसात किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल यादव, ठाकुर कर्मवीर सिंह, विजय कुमार आर्य, डॉ. फतेहचंद दायमा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें