नारनौल।
हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश पर बुधवार को नगर परिषद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर लोगों की समस्या सुनने के लिए नगर परिषद के एक्सईएन सुंदरसिंह श्योराण टीम के साथ मौजूद रहे। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले समाधान शिविर में केवल एक ही शिकायत आई। इस बारे जानकारी देते हुए नगर परिषद में एक्सईएन ने बताया कि समाधान शिविर में एक प्रोपर्टी से संबंधित एक ही शिकायत आई। इसका भी मौके पर समाधान करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि शहर में नगर परिषद से जुड़ी आमजन की शिकायत के लिए रोजाना यह शिविर लगाया जा रहा है और किसी को कोई परेशानी हो तो वह अपनी शिकायत लेकर आ सकता है।