नारनौल। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों को निपुण हरियाणा के तहत दीक्षा प्लेटफार्म पर तैयार की गई प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। इसके लिए सभी प्राथमिक शिक्षकों को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।
निदेशालय की तरफ से जारी पत्र क्रमांक- केडब्ल्यू 39/40-2020 एसीडी (4) के तहत निर्देश दिए हैं कि दीक्षा प्लेटफार्म पर सभी शिक्षकों के प्रोफाइल बनाए गए हैं। निपुण हरियाणा के तहत दीक्षा प्लेटफार्म के जरिये शिक्षकों को विभाग द्वारा ऑनलाइन कोर्स करवाया जाएगा जो उनके टीचिंग लर्निग के अभ्यास को प्रारंभिक कक्षाओं में बुनियादी शिक्षा को बेहतर ढंग से बच्चों तक पहुंचाने में मदद करेगा। इसलिए सभी शिक्षकों को अपनी-अपनी दीक्षा प्रोफाइल को 31 मार्च तक अपडेट करने के आदेश दिए गए हैं।