जींद। आरके वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रविवार को मुआना गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन राकेश मुआना ने करवाया। शिविर में मुख्यातिथि के तौर पर नर्सिंग अधिकारी मनीषा बरसाना मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर व्यक्ति किसी जरूरतमंद के लिए असली हीरो बन सकता है। मनीषा बरसाना ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। संवाद