फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए

Sat, 07 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नशा न करने को लेकर ग्रामीणों को  जागरूक करते अधिवक्ता सुधीर कुमार। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव नूनी शेखपुरा में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत भारत सरकार देश में नशीली दवाओं के सेवन को कम करने और लोगों को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार, राहुल कुमार, मुकेश, अनिल, रोहताश, दीपक व सुखबीर के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें